सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   IAS Transfer Chinmayi Gopal new Barmer Collector Tina Dabi transferred

IAS Transfer: बाड़मेर की नई कलेक्टर बनीं चिन्मयी गोपाल, टीना डाबी का हुआ ट्रांसफर; जानें अब कहां मिली पोस्टिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान की चर्चित आईएएस अफसरों में से एक टीना डाबी का बाड़मेर से तबदला कर दिया गया है। उनकी जगह अब चिन्मयी गोपाल जिले की बागडोर

IAS Transfer Chinmayi Gopal new Barmer Collector Tina Dabi transferred
बाड़मेर से हुआ टीना डाबी का ट्रांसफर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में बाड़मेर की चर्चित जिला कलेक्टर टीना डाबी का नाम भी शामिल है, जिन्हें अब टोंक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह 2014 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल को बाड़मेर जिले की कमान थमाई गई है। गोपाल इससे पहले जयपुर में कृषि एवं पंचायती राज विभाग की आयुक्त के पद पर तैनात थीं।
Trending Videos


चर्चित महिला अफसरों में शुमार हैं टीना डाबी
यूपीएससी 2015 की अखिल भारतीय टॉपर रहीं टीना डाबी राजस्थान कैडर की सबसे चर्चित महिला आईएएस अधिकारियों में शुमार की जाती हैं। उन्होंने 5 सितंबर 2024 को बाड़मेर जिला कलेक्टर का पदभार संभाला था। अपने करीब 18 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई उल्लेखनीय पहल कीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू किया गया मरु उड़ान अभियान हो या नवो बाड़मेर कार्यक्रम - हर मोर्चे पर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। जल संचय जन भागीदारी अभियान में बाड़मेर को प्रदेश में पहला स्थान दिलाना उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक रही। बाड़मेर से पहले वे जैसलमेर में भी कलेक्टर रह चुकी हैं और अब टोंक उनकी तीसरी कलेक्ट्री होगी। हालांकि कुछ मसलों पर उनके फैसलों को लेकर आलोचना भी हुई, लेकिन काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कभी सवाल नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: CMO में बदलाव, 65 IAS ट्रांसफर, 26 कलेक्टर बदले

बाड़मेर की नई कलेक्टर चिन्मयी गोपाल
अब बाड़मेर की नई कलेक्टर के रूप में चिन्मयी गोपाल जिले की बाग़डोर संभालेंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाली सुश्री गोपाल अपनी सुलझी हुई कार्यशैली और प्रभावी प्रशासनिक पकड़ के लिए जानी जाती हैं। वे टोंक और झुंझुनूं जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुकी हैं और कई अहम पदों पर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। बाड़मेर जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में एक सोची-समझी और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed