{"_id":"6a341a42b97dd838870a1142","slug":"instagram-friendship-a-love-affair-and-a-plot-to-kill-murder-of-a-father-of-four-in-barmer-shocks-wife-and-her-lover-arrested-barmer-news-c-1-1-noi1407-4410059-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील्स से शुरू हुई दोस्ती, मौत पर खत्म हुई कहानी! प्रेमी संग साजिश रचकर पत्नी ने की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील्स से शुरू हुई दोस्ती, मौत पर खत्म हुई कहानी! प्रेमी संग साजिश रचकर पत्नी ने की पति की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार
बाड़मेर में एक मजदूर की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सक्रिय महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
चार बच्चों के पिता की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने रिश्तों, सोशल मीडिया और विश्वास की बुनियाद को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साधारण मजदूर की मौत की जांच जब आगे बढ़ी तो उसके पीछे प्रेम प्रसंग, सोशल मीडिया पर बनी नजदीकियां और एक कथित सुनियोजित साजिश की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
हत्या की आशंका ने बदली जांच की दिशा
यह मामला जिले के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 4 जून को मालपुरा फांटा के निकट एक खेत में बने पानी के टांके से 42 वर्षीय तेजाराम का शव बरामद हुआ था। शुरुआत में यह मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन परिवार द्वारा जताई गई आशंकाओं और पुलिस की गहन जांच ने इसे हत्या के मामले में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार, तेजाराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका अधिकांश समय काम के सिलसिले में जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में गुजरता था। 4 जून को जब उसका शव एक खेत में बने पानी के टांके में मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक के भाई महेशाराम ने शुरुआत से ही इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में तेजाराम की पत्नी नेतल और एक टैक्सी चालक गुमान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा था कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और इसी कारण तेजाराम की हत्या की गई।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान, बढ़ती गई नजदीकियां
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला नेतल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 42 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह नियमित रूप से रील्स और वीडियो साझा करती थी, जिससे स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में बन गई थी।
इसी दौरान उसकी पहचान टैक्सी चालक गुमान सिंह से हुई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे मुलाकातों में बदली और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। जांच में सामने आया है कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे और साथ में कई रील्स भी बनाते थे। बताया जा रहा है कि महिला अक्सर गुमान सिंह की टैक्सी में यात्रा करती थी, जिससे दोनों के संबंध और मजबूत हो गए।
पति को चला पता, घर में बढ़ने लगा तनाव
कुछ समय बाद तेजाराम को पत्नी और गुमान सिंह के संबंधों की जानकारी मिल गई। इसके बाद परिवार में तनाव बढ़ने लगा। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच इस मुद्दे को लेकर कई बार विवाद हुआ। तेजाराम अपनी पत्नी को प्रेमी से दूरी बनाने की समझाइश देता था, लेकिन कथित तौर पर दोनों के संबंध जारी रहे। परिजनों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से घर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। कई बार रिश्तेदारों ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
ऐसे रची गई कथित हत्या की योजना
पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया। अधिकारियों के अनुसार पति को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर योजना बनाई। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन महिला ने अपने पति को फोन कर घर छोड़कर जाने की बात कही। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पत्नी के अचानक लापता होने से परेशान तेजाराम उसकी तलाश में निकल पड़ा।
इसी दौरान उसकी मुलाकात गुमान सिंह से हुई। पुलिस के अनुसार गुमान सिंह ने उसे अपने साथ बैठाया और शराब पिलाई। जब तेजाराम नशे की हालत में हो गया तो उसे एक सुनसान क्षेत्र में ले जाया गया। आरोप है कि वहां खेत में बने पानी के टांके में उसे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
तकनीकी सबूतों ने खोली साजिश की परतें
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। जांच में मिले सबूतों ने दोनों आरोपियों की गतिविधियों और घटनास्थल से उनके संबंधों की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि शुरुआत में दोनों ने जांच को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन लगातार पूछताछ और तकनीकी प्रमाणों के सामने उनकी कहानी टिक नहीं सकी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।
चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक और आरोपी महिला के चार बच्चे हैं। पिता की मौत और मां की गिरफ्तारी के बाद अब बच्चों का भविष्य अनिश्चितता के दौर में पहुंच गया है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग इसे रिश्तों के टूटते विश्वास की बड़ी मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
कोर्ट में पेशी, प्रेमी रिमांड पर
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला नेतल और उसके कथित प्रेमी गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि पुलिस ने गुमान सिंह को आगे की पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई थी तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।
यह भी पढ़ें: नीट री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा फैसला, बिना बैंक डिटेल अपडेट किए भी मिलेगा एडमिट कार्ड; छात्रों को बड़ी राहत
सोशल मीडिया और रिश्तों पर खड़े हुए सवाल
यह हत्याकांड केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के प्रभाव और निजी रिश्तों में बढ़ती जटिलताओं को भी उजागर करता है। एक ओर महिला सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स के बीच लोकप्रिय थी, वहीं दूसरी ओर उसका पारिवारिक जीवन गंभीर संकट से गुजर रहा था। अब यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आभासी दुनिया की चमक के पीछे वास्तविक जीवन में क्या चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।