फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhajanlal-sharma-congress-four-leaders-top-race-ashok-gehlot-rajasthan-politics

Rajasthan: ‘कांग्रेस में अब दो नहीं, चार नेताओं में शीर्ष की होड़’, CM भजनलाल का गहलोत पर बड़ा हमला

Tue, 18 Aug 2026 08:19 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पार्टी में आंतरिक खींचतान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान में शीर्ष पद के लिए दो नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर चार हो गई है। 

विज्ञापन
bhajanlal-sharma-congress-four-leaders-top-race-ashok-gehlot-rajasthan-politics
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अपनी सरकार के कामकाज का हिसाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि चश्मा तो लगवाया जा सकता है, मगर देखने का दृष्टिकोण नहीं बदला जा सकता।
विज्ञापन


‘पहले दो थे, अब चार नेताओं में होड़’
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस में जारी खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले दिल्ली हाईकमान के समक्ष राजस्थान से दो नेताओं के बीच शीर्ष पर पहुंचने की प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर चार हो गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार निरंतर काम कर रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं को विकास दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति हावी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने 4,800 घोषणाओं में से केवल करीब 1,850 घोषणाएं ही पूरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं, किसानों और मजदूरों पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में युवाओं, किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 लाख लखपति दीदी बनाने की उपलब्धि हासिल हुई है, जिसे विपक्ष नजरअंदाज कर रहा है।


यह भी पढ़ें: राजस्थान के 7 शहरों को मिली ई-बसों की सौगात, CM भजनलाल ने 71 बसों को दिखाई हरी झंडी

‘हमने दो साल का हिसाब दिया तो कांग्रेस नेता सदन से चले गए’
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले सत्र में सरकार ने अपने दो वर्ष के कामकाज की तुलना कांग्रेस के पांच वर्ष के कार्यकाल से करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। उनके अनुसार, इससे डरकर कांग्रेस नेता विधानसभा से चले गए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में युवाओं को पेपर लीक और आमजन को बिजली संकट का सामना करना पड़ता था, जबकि वर्तमान सरकार हर वादे को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed