फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections: Deputy Sarpanch Polls Today in 3,255 Gram Panchayats Across 16 Districts

आज उपसरपंच का चुनाव: सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन, जरूरत पड़ी तो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान

Mon, 26 Oct 2026 06:25 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 26 Oct 2026 06:25 AM IST
सार

राजस्थान के 16 जिलों की 3,255 ग्राम पंचायतों में आज उपसरपंच चुने जाएंगे। बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर दोपहर बारह से एक बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections: Deputy Sarpanch Polls Today in 3,255 Gram Panchayats Across 16 Districts
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में सरपंच और वार्ड पंच चुने जाने के बाद आज, सोमवार को उपसरपंच का चुनाव होगा। पहले चरण में शामिल 16 जिलों की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए बैठक बुलाई जाएगी। बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर बारह से एक बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन

 

बैठक से पहले देना होगा नोटिस

नियमों के अनुसार, पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी पहले वार्ड पंचों के निर्वाचन की घोषणा करेंगे। इसके बाद नवनिर्वाचित वार्ड पंचों और सरपंच की बैठक बुलाई जाएगी। इसी बैठक में उपसरपंच का चुनाव होगा।

विज्ञापन

बैठक के समय और स्थान की सूचना कम से कम दो घंटे पहले देना जरूरी है। इसके लिए पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा की जाएगी। यदि पंचायत कार्यालय नहीं है या चुनाव पंचायत मुख्यालय से अलग स्थान पर हो रहा है, तो नोटिस ऐसी जगह लगाया जाएगा, जहां वह आसानी से दिखाई दे। ऐसी स्थिति में सरपंच और वार्ड पंचों को भी बैठक के समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: दिल्ली कूच करेगी कांग्रेस, महारैली में 1 लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य - केसी वेणुगोपाल

नामांकन से परिणाम तक यह रहेगा समय

उपसरपंच चुनाव के लिए बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। उम्मीदवार सुबह ग्यारह बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार करने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर बारह बजे तक पूरी की जाएगी।

यदि किसी पंचायत में एक से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते हैं, तो दोपहर बारह से एक बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक ही उम्मीदवार होने पर मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन 16 जिलों में होगा उपसरपंच का चुनाव

पहले चरण में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में उपसरपंच चुने जाएंगे। इन जिलों की 3,255 ग्राम पंचायतों में पहले चरण के दौरान सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव हुए थे। अब इन्हीं ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का निर्वाचन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed