{"_id":"67a4f950a453687f2f0bb285","slug":"15-arrested-for-cyber-fraud-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-352306-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: साइबर ठगी के आरोप में 15 गिरफ्तार, 3 किशोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: साइबर ठगी के आरोप में 15 गिरफ्तार, 3 किशोर पकड़े
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। 3 किशोर भी पकड़े हैं। इनके कब्जे से 18 एंड्राइड मोबाइल फोन, 8 फर्जी एटीएम, 16 फर्जी सिम कार्ड और एक मिनी एटीएम मशीन जब्त की है।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कैथवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि गांव धर्मशाला व कुलियाना के 4-5 युवक साइबर ठगी में लिप्त हैं। मौजूदा समय में वे कैथवाड़ा से इकलहरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर बैठकर मोबाइल फोन से आनलाइन ठगी में लगे हैं। टीम पहुंची तो जीप की रोशनी में पुलिस को चार युवक मोबाइल फोन चलाते मिले। पुलिस को आता देख चारों कुलियाना गांव की तरफ खेतों में भागने लगे। पीछा करने पर तीन को पकड़ लिया, जबकि एक रात का फायदा उठाते हुए फसल में होकर भाग गया।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोहिल, मुबीन और साकिम बताए। भागने वाले का नाम अब्बास बताया। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने गांव नगला कोकिला व भीलमका के जंगल से मुकीम, साहिल, सारिक, यूसुफ, फरदीन, रौबिन, वाजिब व वसीम को सहित 3 किशोरों को पकड़ा है। वहीं थाना जुरहरा पुलिस ने गांव परेही में सरकारी स्कूल के पीछे से वसीम, मुनफेद, साहिल और अजरूददीन को गिरफ्तार किया है। संवाद
Trending Videos