सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Anshul arrested from Mainpuri on charges of cyber fraud

Bharatpur News: साइबर ठगी के आरोप में मैनपुरी से अंशुल गिरफ्तार

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anshul arrested from Mainpuri on charges of cyber fraud
मुख्य आरोपी अंशुल यादव
विज्ञापन
भरतपुर। जनसेवा केंद्र की आड़ में साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को चकमा देकर खेतों के रास्ते भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
Trending Videos


एसपी मृदुल कच्छावा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश द्वारा भरतपुर रेंज में एन्टी वायरस अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र के गांव आवाजपुर निवासी अंशुल यादव पुत्र औसान सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बीएससी कर चुका है और एलएलबी कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले भी तीन बार दबिश दे चुकी थी, हर बार वह भाग जाता था। इस बार पुलिस योजनाबद्ध तरीके से आरोपी के घर पहुंची। पुलिस को देखकर जब वह खेतों की ओर भागा तो टीम ने 32 वर्षीय अंशुल यादव को धर दबोचा।

एसपी ने बताया कि पिछले वर्ष उच्चैन थाना क्षेत्र निवासी लखनलाल ने प्रकरण दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 4 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। प्रकरण में सह आरोपी इटावा के थाना भरथना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र मिलाप सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

तभी से पुलिस को मुख्य आरोपी अंशुल यादव की तलाश थी। पूछताछ में अंशुल ने बताया कि उसने परिचित धर्मेंद्र के डेबिट कार्ड से लखनलाल के खाते से रुपये निकाले थे। इसमें एक लाख रुपये धर्मेंद्र को दिए थे। अंशुल से पुलिस ने बैंक एटीएम बरामद किया है। अंशुल अपने घर पर दो वर्ष से जनसेवा केंद्र चला रहा है। पूछताछ में अन्य वारदात खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 64b635a3a114bfb152090e82 [title] => Bharatpur [title_hn] => भरतपुर [title_seo] => [title_seo_hn] => [type] => city [status] => enable [slug] => bharatpur [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( ) [created_by] => 63e2133c3133606dd100edcd [updated_by] => 59afe9f84f1c1bfb7f8b456c [hyper_id] => 0 [full_slug] => rajasthan/bharatpur [image] => [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [promo_description] => [menu] => 0 [message] => [updated_at] => 2023-07-18T07:49:19.478000Z [created_at] => 2023-07-18T06:48:03.725000Z [parent_id] => 8fdb09b4-d88e-11e1-975e-d4ae52ba91ad )