सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bloody conflict over temple land

Bharatpur News: मंदिर की जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict over temple land
खूनी संघर्ष के बाद मौके पर मौजूद परिजन व पुलिस फोर्स
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के खोहरी गांव में बृहस्पतिवार रात मंदिर की जमीन को लेकर चली आ रही रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों में हुए झगड़े में गोली लगने से 45 वर्षीय हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Trending Videos



मृतक के परिजन राजाराम ने बताया कि रात करीब 9 बजे गांव के पप्पू, विश्वेंद्र और गुड्डा पक्ष के करीब 15 लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। हमलावरों द्वारा अचानक की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से किसी परिजन को संभलने का मौका नहीं मिला। गोली लगने से हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की जड़ मंदिर की जमीन है, जिसे हर साल बंटाई पर दिया जाता है। दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर लंबे समय से तनाव था। पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका था, और आरोपी पक्ष के कुछ लोग गिरफ्तार भी हुए थे। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। डीग सदर थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed