{"_id":"67ba1556164242ace40df079","slug":"murdered-wifes-body-and-burnt-it-husband-arrested-bharatpur-news-c-159-1-dol1001-102455-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: हत्या कर पत्नी का शव जलाया, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: हत्या कर पत्नी का शव जलाया, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
धौलपुर। पुलिस ने जिले के सैपउ उपखंड क्षेत्र के नुनहेरा के नीरज हत्याकांड के आरोपी पति कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने बृहस्पतिवार रात पत्नी नीरज देवी की हत्या कर शव को भूसे के कोप में जला दिया था। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि सैपउ थाना क्षेत्र के गांव नुनहेरा में 23 वर्षीय नीरज देवी की हत्या कर शव जला दिया गया था। शुक्रवार को गांव के बार खेत के पास में भूसे के कूप में अस्थियां मिलीं थीं। इस मामले में नुनहेरा पंहुचे नीरज देवी के पिता और आगरा के खैरागढ़ थाने के घुसियाना निवासी भगवान दास ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर में बताया था कि करीब 5 वर्ष पूर्व नीरज की शादी सैपउ निवासी कमल किशोर के साथ शादी हुई थी। ससुराल वाले मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। बेटी ने फोन कर कहा था कि पापा मुझे ले जाओ नहीं तो ये लोग मुझे मार देंगे। बेटी के घर पहुंचने पर घर पर कोई नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि बेटी के ससुरालीजन आगरा में हैं।
पूछताछ में पति ने हत्या की बात कबूली
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी कमल किशोर ने जुर्म कबूल किया है। पति ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसका नीरज के साथ में झगड़ा हुआ था। शाम को उसने खेत पर बने अपने मकान में अपने भाई मयंक उर्फ मनीष के साथ मिलकर दुपट्टे से नीरज का गला घोंट दिया। इसके बाद में दोनों ने भूसे के कूप में डालकर शव को जला दिया। वहीं हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर चरन सिंह, सास लक्ष्मी, पति कमल किशोर उर्फ नन्नू, जेठ मयंक उर्फ मनीष आदि पर केस दर्ज है।
Trending Videos