सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Drugs MP Connection 56 Crore MD Drug Factory Busted in Rajasthan Forest 3 Arrested

ड्रग्स का MP कनेक्शन: राजस्थान के जंगल में चल रही थी 56 करोड़ की ड्रग्स फैक्टरी, हिरासत में तीन आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

भीलवाड़ा पुलिस ने बिजौलिया क्षेत्र में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए 56 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और रॉ मटेरियल बरामद किया है। जंगल से सटे निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्टरी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

Drugs MP Connection 56 Crore MD Drug Factory Busted in Rajasthan Forest 3 Arrested
भीलवाड़ा ड्रग्स फैक्ट्री भंडाफोड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। बिजौलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास जंगल से सटे एक निर्माणाधीन मकान में संचालित इस फैक्टरी से करीब 56 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और रासायनिक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।




गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि चंपापुर गांव के निकट एक निर्माणाधीन भवन में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा और बिजौलिया थाना प्रभारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन मकान में चल रही ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हुआ, जहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ बनाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 किलो तैयार ड्रग्स और करोड़ों का रॉ मटेरियल बरामद
पुलिस के अनुसार, मौके से करीब 36 किलो तैयार एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का रॉ मटेरियल और रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। फैक्ट्री में केन, प्लास्टिक कंटेनर, थालियों और विभिन्न रासायनिक उपकरणों की मदद से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। जांच में पता चला है कि आरोपी करीब 20 किलो अतिरिक्त रॉ मटेरियल से और अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ तैयार करने की प्रक्रिया में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


तीन आरोपी हिरासत में
पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी 51 वर्षीय वीरेन्द्र, नीमच निवासी 43 वर्षीय बहादुर सिंह और भीलवाड़ा जिले के भोपतपुरा निवासी 30 वर्षीय बबलू शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे और नशीले पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क कई क्षेत्रों तक फैला हो सकता है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: उद्योगों से बदलेगी बिहार की तस्वीर, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा रोजगार; मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटनास्थल से बरामद रसायनों, उपकरणों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार किन राज्यों और तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


जिले की सबसे बड़ी ड्रग्स कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भीलवाड़ा जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और उसके निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed