सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Horrific road accident on Mandal Highway Bhilwara two GRP jawans and accused died NH-48 stopped half an hour

Bhilwara: मांडल हाईवे पर मौत का तांडव; भीषण टक्कर में तीन की मौत, आधे घंटे तक थमा NH-48

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhilwara: भीलवाड़ा जिले के मांडल चौराहे पर शुक्रवार अलसुबह नेशनल हाईवे-48 पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने जीआरपी जवानों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथ ले जाए जा रहे चोरी के आरोपी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

Horrific road accident on Mandal Highway Bhilwara two GRP jawans and accused died NH-48 stopped half an hour
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीलवाड़ा जिले के मांडल चौराहे पर शुक्रवार अलसुबह नेशनल हाईवे-48 खून से लाल हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने जीआरपी जवानों की बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दो जवानों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ ले जाए जा रहे चोरी के आरोपी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार, अफरा-तफरी और लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कॉन्स्टेबल लेखराज बागड़ी (55) निवासी किशनगढ़ और कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार जाट (48) की पोस्टिंग भीलवाड़ा में थी। दोनों पुलिसकर्मी बाइक चोरी के आरोपी छोटू भील (40) को मांडल से भीलवाड़ा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विभाग के पास बड़ी गाड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोपी को बाइक पर ही ले जाया जा रहा था।

Trending Videos


पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा
इसी दौरान मांडल चौराहे के पास पुलिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी छोटू भील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल मांडल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आरोपी ने भी तोड़ा दम
मांडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल आरोपी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और पुलिस विभाग में शोक का माहौल छा गया।

आधे घंटे तक जाम, हाईवे पर अफरा-तफरी
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले

पुलिस महकमे में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी निभाते हुए दो जवानों की मौत से जीआरपी और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed