सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhopal News: Woman Approaches Commission After Man Allegedly Uses AI to Create Deepfake Honeymoon Photos

Bhopal News: शादी से इंकार किया तो युवक ने AI से बना डालीं हनीमून की डीपफेक तस्वीरें, महिला आयोग पहुंची युवती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी से इंकार करने पर एक युवक की कथित हरकतों से परेशान भोपाल की युवती ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि युवक ने एआई की मदद से फर्जी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं और उसे और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

Bhopal News: Woman Approaches Commission After Man Allegedly Uses AI to Create Deepfake Honeymoon Photos
शादी से इंकार किया तो युवक ने AI से बना डालीं हनीमून की डीपफेक तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल की एक युवती ने राजस्थान के उदयपुर निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि शादी का रिश्ता टूटने के बाद युवक ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी डीपफेक तस्वीरें बनाईं, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल तैयार की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले की शिकायत मध्यप्रदेश महिला आयोग में की गई है, जहां सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



जानकारी के अनुसार युवती की बहन ने विवाह के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर उसका प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान उदयपुर निवासी युवक से संपर्क हुआ और दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत शुरू हुई। परिवारों की मौजूदगी में युवक और युवती की मुलाकात भी हुई लेकिन युवक का व्यवहार संदिग्ध लगने पर युवती और उसके परिजनों ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद युवक लगातार फोन और संदेशों के जरिए युवती को परेशान करने लगा। युवती ने उसका नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिया लेकिन इसके बावजूद वह अलग-अलग नंबरों और माध्यमों से संपर्क करने का प्रयास करता रहा। बताया गया कि जुलाई 2025 में युवक का नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद भी वह परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर परेशान करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhindwara: आखिर कहां गया 44 ट्रकों में भरकर निकला 16,500 क्विंटल चावल? एथेनॉल कंपनी के दो प्रतिनिधि गिरफ्तार

युवती ने महिला आयोग को दी शिकायत में बताया कि युवक ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी डीपफेक तस्वीरें तैयार कीं और सोशल मीडिया पर उसे अपनी पत्नी बताकर प्रसारित किया। इतना ही नहीं उसने कथित तौर पर युवती की गोद भराई के फर्जी निमंत्रण कार्ड भी तैयार कर रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को भेज दिए।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती के नाम और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए जनवरी 2026 में ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में टैक्सियां बुक कर उसके घर भेज दीं। इससे युवती और उसके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश की। वह यह जानने का प्रयास करता रहा कि युवती किसी अन्य रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। महिला आयोग को दी शिकायत में युवती ने यह भी बताया कि युवक ने अपने मोबाइल कॉल किसी तरह उसके नंबर पर फॉरवर्ड कर दिए थे। यहां तक कि शिकायत के बाद पुलिस द्वारा युवक को किए गए कॉल की घंटी भी युवती के मोबाइल पर बजने लगी थी। मध्यप्रदेश महिला आयोग ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। आयोग की ओर से जल्द ही आरोपी युवक को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए बुलाया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed