Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Division breaks its own record for freight train speeds, secures second place nationwide

राजस्थान: मालगाड़ियों की रफ्तार में जोधपुर मंडल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने मालगाड़ियों की औसत गति 34.40 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज कर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ मंडल ने भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Jodhpur Division breaks its own record for freight train speeds, secures second place nationwide
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के मामले में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बेहतर परिचालन प्रबंधन, प्रभावी कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल के दम पर मंडल ने मालगाड़ियों की औसत गति 34.40 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की है। यह जोधपुर मंडल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस उपलब्धि के साथ मंडल ने भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में 46.50 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ मदुरै मंडल पहले स्थान पर रहा। वहीं, जोधपुर मंडल ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर में अपनी परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


बेहतर प्रबंधन और समन्वय से मिली उपलब्धि

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह उपलब्धि सुनियोजित परिचालन, बेहतर कार्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय का परिणाम है। मालगाड़ियों के संचालन में समय की बचत करने और उपलब्ध रेल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिचालन गतिविधियों की नियमित निगरानी के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता मिली है। मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ने से रेलवे की माल ढुलाई व्यवस्था अधिक सक्षम बनेगी। इससे वस्तुओं को गंतव्य तक पहुंचाने में लगने वाला समय कम होगा और रेल नेटवर्क की क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ियों की औसत गति में सुधार के लिए परिचालन व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत ट्रेनों की आवाजाही की प्रभावी निगरानी, समयबद्ध संचालन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल इस उपलब्धि को बरकरार रखने के साथ माल परिवहन को और अधिक तेज, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाने के लिए प्रयासरत है। अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से आने वाले समय में परिचालन के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed