Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Massive fire in Jodhpur; blaze rages for four to five hours at a factory in Basni

राजस्थान: जोधपुर में आग का तांडव, बासनी के कारखाने में चार-पांच घंटे तक धधकती रही; लाखों के नुकसान की आशंका

Mon, 09 Nov 2026 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में कारखाने में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल की 10 गाड़ियों ने चार-पांच घंटे में आग बुझाई। कबीर नगर और मेहरानगढ़ में भी आग लगने की घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
Rajasthan: Massive fire in Jodhpur; blaze rages for four to five hours at a factory in Basni
बासनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कारखाने में भीषण आग - फोटो : instagram

विस्तार

जोधपुर शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कारखाने को लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और लगभग चार से पांच घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन


बासनी कारखाने में अग्निशमन अभियान
बासनी के अग्निशमन अधिकारी प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि प्रभावित कारखाने में हैंडीक्राफ्ट और स्टील का काम होता है। आग बुझाने के लिए बासनी अग्निशमन केंद्र से तीन, शास्त्री नगर से तीन, नागौरी गेट से तीन, चौपासनी से एक, मंडोर से एक, बोरानाडा अग्निशमन केंद्र से एक और सिविल डिफेंस की एक गाड़ी को तैनात किया गया था। दमकलकर्मियों की टीम ने कई घंटों तक लगातार प्रयास करके आग को नियंत्रित किया। हालांकि, कारखाने में आग किस कारण से लगी, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कबीर नगर और मेहरानगढ़ में हादसे
शहर के कबीर नगर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भी सोमवार सुबह 5:15 बजे अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने करीब एक घंटे में आग को बुझा दिया। इस गोदाम में भी आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर, रविवार रात मेहरानगढ़ किले के पास स्थित झाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस आग पर समय रहते काबू पा लिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आतिशबाजी के कारण झाड़ियों में यह आग भड़की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed