Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: On the occasion of Govardhan Puja, Mahamandaleshwar Someshwar Giri expresses concern

राजस्थान: गोवर्धन पूजा पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी की चिंता, बोले- समाज में देसी गायें अब न के बराबर बचीं

Mon, 09 Nov 2026 03:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

गोवर्धन पूजा पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने देसी गायों की घटती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने देसी नस्ल के संरक्षण, गोबर के औषधीय महत्व और देसी गाय के दूध के गुणों को बताते हुए समाज से संरक्षण की अपील की।

विज्ञापन
Rajasthan: On the occasion of Govardhan Puja, Mahamandaleshwar Someshwar Giri expresses concern
परमहंस किशनगिरी महाराज आश्रम - फोटो : instagram

विस्तार

परमहंस किशनगिरी महाराज आश्रम के गादीपति महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर देसी गायों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गोवर्धन पूजा की परंपरा तो निरंतर निभाई जा रही है, परंतु जमीनी हकीकत यह है कि देसी गायें अब न के बराबर बची हैं। वर्तमान समय में लोगों के पास वाहन खड़े करने के लिए साधन और स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन गाय का पालन करने का समय तथा भाव नहीं बचा है। देसी गायों की बची-खुची कमी को जर्सी गायों ने पूरा कर दिया है, जिन्होंने देसी नस्ल का स्थान ले लिया है। उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब समाज को अपनी देसी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

विज्ञापन


गोवर्धन निर्माण का वैज्ञानिक रहस्य
महामंडलेश्वर ने स्पष्ट किया कि गोवर्धन पूजा मुख्य रूप से देसी गायों की आराधना का पर्व है। सनातन परंपरा में गाय को मां का स्थान इसीलिए दिया गया है, क्योंकि गाय का दूध, घी, गोमूत्र और गोबर आपस में मिलकर पंचगव्य बनाते हैं। मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन बनाने का वैज्ञानिक कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में घर के आगे गोबर से गोवर्धन रचा जाता था। जब परिवार के सदस्य या पालतू पशु इस गोबर के समीप अथवा ऊपर से होकर गुजरते हैं, तो गोबर में विद्यमान औषधीय गुणों के कारण शारीरिक बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। इसके प्रभाव से मानव शरीर पवित्र, निरोगी और ऊर्जावान बनता है।
विज्ञापन


देसी गाय के दूध का प्रभाव
देसी गाय के दूध की शक्ति का उदाहरण देते हुए महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि यदि किसी बच्चे को गर्भावस्था से लेकर वयस्क होने तक देसी गाय का दूध पिलाया जाए, तो वह बछड़े के समान फुर्तीला और ऊर्जावान रहता है। गाय का दूध पीकर बछड़ा सरपट दौड़ लगाता है, जबकि भैंस का बच्चा उस प्रकार कभी नहीं भाग सकता। देसी गाय का दूध मनुष्य को शारीरिक रूप से चुस्त और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed