फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Jeweller Demanded Rs 5 Crore Extortion in Rohit Godara Gang’s Name, Threat Call from Foreign Number

बीकानेर: रोहित गोदारा गैंग के नाम पर ज्वेलर से 5 करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से आई कॉल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 28 Sep 2026 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 03:40 PM IST
सार

शहर के एक ज्वेलर से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी को विदेशी नंबर से सोशल मीडिया कॉल के जरिए धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bikaner: Jeweller Demanded Rs 5 Crore Extortion in Rohit Godara Gang’s Name, Threat Call from Foreign Number
ज्वेलर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक आभूषण व्यापारी से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ज्वेलर जुगल नारायण सोनी को विदेशी नंबरों से व्हाटस एप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 4:52 बजे उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाटस एप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया। उसकी व्हाटस एप आईडी पर अंग्रेजी में जय बाबेरी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


करीब एक मिनट चली वॉयस कॉल के दौरान आरोपी ने व्यापारी से सीधे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और कॉल कटने के तुरंत बाद 57 सेकंड का एक वॉयस मैसेज भी भेजा, जिसमें पांच करोड़ रुपये देने की मांग दोहराई गई थी। व्यापारी के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गैंग बना रखा है और इसी गैंग के नाम पर वसूली की जाती है। पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आरसीए चुनाव में बड़ा उलटफेर: पराक्रम सिंह राठौड़ गुट ने बृजकिशोर उपाध्याय को दिया समर्थन; चुनाव टलने के आसार


पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ बीकानेर शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें व्यवसायियों से रंगदारी मांगने से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक रोहित गोदारा फिलहाल जेल में बंद है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस मामले के बीच रोहित गोदारा से जुड़े तेजाणा ढाणी स्थित मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला भी चर्चा में है। बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी में स्थित दो मंजिला मकान पर 13 जुलाई की रात जेसीबी चलाए जाने की बात सामने आई थी। आरोप है कि रात के समय पहुंचे लोगों ने मकान के पिछले हिस्से को ढहा दिया था। साथ ही मुख्य हिस्से के दरवाजे और खिड़कियां चोरी किए जाने के आरोप भी लगाए गए थे। इस कार्रवाई के खिलाफ रोहित गोदारा की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित पक्ष को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed