फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP wins in Gehlot's stronghold of Jodhpur, while Congress captures Shekhawat ward news in hindi

जोधपुर में उलटफेर: गहलोत के गढ़ में भाजपा जीती, शेखावत के वार्ड में कांग्रेस का दबदबा; फुटबाल खिलाड़ी भी विजय

Mon, 14 Sep 2026 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। दिग्गजों के गढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड में कांग्रेस और अशोक गहलोत के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
BJP wins in Gehlot's stronghold of Jodhpur, while Congress captures Shekhawat ward news in hindi
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। अब तक भाजपा के 44, कांग्रेस के 44 और अन्य दलों के 11 प्रत्याशी जीत चुके हैं। वार्ड 99 में भाजपा की निकिता ने पूर्व महापौर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 42 में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 51 में कांग्रेस की 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे चुनाव मैदान में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 1 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी भी रहा इनसे आगे

विज्ञापन

गहलोत के वार्ड में भाजपा जीती
वार्ड 28 में भाजपा प्रत्याशी और राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विकास राघवानी विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व पार्षद को हराया, जो तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, वार्ड में भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा हार गए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र जोशी ने जीत दर्ज की। दोनों ही महापौर पद के दावेदारों में शामिल थे। खास बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र  सिंह शेखावत के वार्ड में भाजपा को हार मिली, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई। इसके बाद अन्य मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए कॉलेज के 10 कमरों में प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed