फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: बारां में AAP का बोर्ड तय, 60 में 32 वार्ड जीते; भाजपा 9 पर सिमटी

Mon, 14 Sep 2026 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर/अजमेर/उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर/अजमेर/उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Sep 2026 12:12 PM IST
खास बातें

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2026 Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नतीजे से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। 

विज्ञापन
Rajasthan Nagar Nikay Election Result 2026 Live Updates Vote Counting for 10 Municipal Corporations News
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:05 PM, 14-Sep-2026

बारां में AAP का बोर्ड तय

राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।

बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नगर परिषद में उसका बोर्ड बनना तय हो गया है। कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली, जबकि भाजपा 9 वार्डों तक सीमित रही। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

11:34 AM, 14-Sep-2026

बांदीकुई में कांग्रेस का दबदबा

बांदीकुई में नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दौसा, बांदीकुई और लालसोट पूर्वी राजस्थान की प्रभावशाली विधानसभा सीटें मानी जाती हैं। इन क्षेत्रों में मीणा-गुर्जर मतदाताओं का खासा प्रभाव है। तीनों जगह कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त/जीत मिली है।

विज्ञापन
11:31 AM, 14-Sep-2026

जयपुर नगर निगम का हाल

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए 26 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। यानी शुरुआती नतीजों में भाजपा कांग्रेस से दोगुने से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है। अब तक भाजपा ने वार्ड 11, 22, 31, 35, 41, 42, 43, 62, 101, 111, 112, 121, 122, 123, 131, 141 और 142 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 21, 32, 51, 52, 61, 71 और 113 आए हैं। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल की है।
11:15 AM, 14-Sep-2026

चित्तौड़गढ़ में भाजपा का दबदबा

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 24 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। बड़ी सादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बेगूं नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।

11:04 AM, 14-Sep-2026

दौसा में कांग्रेस बहुमत की ओर

दौसा में भी कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक घोषित वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है।

11:03 AM, 14-Sep-2026

पाली नगर निगम चुनाव परिणाम

पाली नगर निगम के अब तक सामने आए 65 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली है।

कुल वार्ड: 65

  • भाजपा: 21

  • कांग्रेस: 29

  • निर्दलीय: 15

विज्ञापन
विज्ञापन
10:54 AM, 14-Sep-2026

बौंली नगरपालिका में कांग्रेस का पलड़ा भारी

खंडार नगरपालिका:
वार्ड 16 से कांग्रेस, वार्ड 17 से कांग्रेस, वार्ड 18 से कांग्रेस, वार्ड 19 से भाजपा और वार्ड 20 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए।

केकड़ी नगरपालिका:
कुल 40 वार्डों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 18 और आरएलपी ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।
वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 18, 20, 31, 33, 34, 35, 37, 39 और 40 में भाजपा विजयी रही।
वार्ड 3, 5, 11, 12, 13, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 32, 36 और 38 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
वार्ड 6 और 16 में आरएलपी प्रत्याशी विजयी रहे।

जालोर नगर निकाय:
1 से 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 19 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की।

बौंली नगरपालिका, सवाई माधोपुर:
वार्ड 11 से भाजपा, वार्ड 12 से कांग्रेस, वार्ड 13 से कांग्रेस, वार्ड 14 से कांग्रेस और वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। वार्ड 11 से 15 तक भाजपा को 2 और कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली।

बांसवाड़ा:
कुल 60 वार्डों में से अब तक 57 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है।

10:35 AM, 14-Sep-2026

मदन राठौड़ की सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक बैठक चल रही है।
10:11 AM, 14-Sep-2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वार्ड में BJP की योगेश्वरी जीतीं

जयपुर वार्ड 44 से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भरतपुर के वार्ड 41, जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वार्ड है, वहां से भाजपा की योगेश्वरी विजयी हुईं। भाजपा विधायक अनीता भदेल के वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, जयपुर वार्ड 23 से भाजपा के विकास बारेट विजयी हुए।
10:01 AM, 14-Sep-2026

उदयपुर-दौसा के परिणाम जानें

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। उदयपुर के वार्ड  संख्या पांच से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा विजयी हुए हैं। वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी डिम्पल कंवर विजयी हुईं।

दौसा नगर परिषद में अब तक वार्डवार परिणाम:

वार्ड 1: भाजपा की सरिता देवी विजयी
वार्ड 2: कांग्रेस की मंजू देवी विजयी
वार्ड 3: भाजपा की इंदिरा बैरवा विजयी
वार्ड 4: भाजपा के सतीश कुमार विजयी
वार्ड 5: भाजपा की शकुंतला विजयी
वार्ड 6: भाजपा की कविता गुर्जर विजयी
वार्ड 7: भाजपा के आशीष खंडेलवाल विजयी
वार्ड 8: भाजपा की प्रिया गुप्ता विजयी
वार्ड 9: निर्दलीय लोकेश चांदा विजयी

डूंगरपुर के सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में 34 वार्डों में से 22 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 8 वार्डों में कांग्रेस और 4 वार्डों में बीएपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। वार्ड संख्या 24 की मतगणना तकनीकी कारणों से रोक दी गई है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed