{"_id":"6aa79a18ac4ebf309f0acb95","slug":"ganesh-chaturthi-celebrations-in-aligarh-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: आज घर-घर विराजेंगे गणपति, गूंजेंगे बप्पा के जयकारे, गणेश चतुर्थी पर शहर से देहात तक उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: आज घर-घर विराजेंगे गणपति, गूंजेंगे बप्पा के जयकारे, गणेश चतुर्थी पर शहर से देहात तक उत्साह
Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:24 PM IST
सार
अलीगढ़ में अचलताल स्थित श्री सिद्धनाथ गणेश मंदिर, श्री गिलहराज जी मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर जीटी रोड, टीकाराम मंदिर सेंटर पाइंट और श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी समेत विभिन्न मंदिरों में गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
तहसील कोल के पास गणेश महोत्सव को लेकर गणेश जी की प्रतिमा पसंद करती युवती
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश चतुर्थी पर सोमवार को घर-घर गणपति विराजेंगे। अलीगढ़ शहर से लेकर देहात तक गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। गली-मोहल्लों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। बप्पा के जयकारे गूंजेंगे। इसके लिए पंडाल सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन
गणेश महोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। रविवार को पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान और झालरों की जमकर खरीदारी हुई। घरों में स्थापना के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार छोटी-बड़ी प्रतिमाएं खरीदते नजर आए। गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही अगले दस दिनों तक शहर में धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। अनंत चतुर्दशी तक पंडालों में आरती, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सामूहिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंदिरों में भी विशेष आयोजन
शहर के अचलताल स्थित श्री सिद्धनाथ गणेश मंदिर, श्री गिलहराज जी मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर जीटी रोड, टीकाराम मंदिर सेंटर पाइंट और श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी समेत विभिन्न मंदिरों में गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे।
विज्ञापन