फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Bulldozer Action Against Illegal Constructions, Over 25 Encroachments Targeted; Area Set for a Mak

Bundi: अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, 25 से अधिक अतिक्रमणों पर कार्रवाई, बदलेगी शहर की तस्वीर

Wed, 19 Aug 2026 12:03 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 12:03 PM IST
सार

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम में प्रशासन ने पुराने बाईपास पर बड़ा एक्शन लिया। प्रशासन ने 25 से ज्यादा चिन्हित अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया और सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण हटाने शुरू किए।

विज्ञापन
Bundi News: Bulldozer Action Against Illegal Constructions, Over 25 Encroachments Targeted; Area Set for a Mak
अतिक्रमणो पर चला प्रशासन का पीला पंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुराने बाईपास क्षेत्र में बुधवार को नगर परिषद और प्रशासन की संयुक्त टीम ने 25 से अधिक चिन्हित मकानों और निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। एक दिन पहले संबंधित निर्माणों पर लाल निशान लगाकर लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी व बुलडोजर की मदद से चिन्हित निर्माण हटाने शुरू किए।

विज्ञापन


जेसीबी से हटाए अतिक्रमण
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। करीब आधा दर्जन जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे किए गए चिन्हित अतिक्रमण और निर्माण हटाए गए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ ही आसपास पेड़ों की छंटाई भी करवाई। अधिकारियों के अनुसार पेड़ों की फैली शाखाओं के कारण यातायात और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 100 फीट ऊंचे तार पर जिंदगी और मौत के बीच अटका फ्लेमिंगो, बिजली बंद कर ढाई घंटे में किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना बाईपास बूंदी के ऐतिहासिक गढ़ पैलेस और पुरानी बूंदी की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां लगातार वाहनों और ऑटो का दबाव रहता है। सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियोजित निर्माण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ क्षेत्र की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा था। प्रशासन का कहना है कि इस इलाके को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ एक साथ पहली बार कार्रवाई की जा रही है।

‘फूलों की घाटी’ बनाने की तैयारी
प्रशासन की योजना पुराने बाईपास क्षेत्र को भविष्य में फूलों की घाटी के रूप में विकसित करने की है। बूंदी की ऐतिहासिक और पर्यटन क्षमता को देखते हुए क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, हरियाली और व्यवस्थित विकास पर जोर दिया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क और आसपास के इलाके को बेहतर स्वरूप देने की तैयारी है।


पहाड़ी से दिखता है खूबसूरत नजारा
बता दें कि गोठड़ा क्षेत्र के आसपास की पहाड़ियों से बूंदी शहर, गढ़ क्षेत्र और आसपास का प्राकृतिक नजारा दिखाई देता है। प्रशासन के अनुसार नियमों के विपरीत किए गए बड़े निर्माणों के कारण इस प्राकृतिक और ऐतिहासिक दृश्य पर भी असर पड़ रहा था। इसी को देखते हुए चिन्हित निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी नियमों के विपरीत पाए जाने वाले निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाकर नहीं, बल्कि नियमों के अनुसार शहर को व्यवस्थित, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में पुराने बाईपास और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान और तेज किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed