फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Gararda Dam Murder Case Turns Deadlier as Second Victim Dies; Hunt Intensifies for Main Suspect

गरड़दा बांध हत्याकांड: इलाज के दौरान दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम, मुख्य संदिग्ध की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 07 Aug 2026 12:45 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

गरड़दा बांध हत्याकांड में एक और मौत होने से मामला और गंभीर हो गया है। अब मामले की जांच दोहरे हत्याकांड के रूप में की जा रही है, जबकि मुख्य संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
Bundi News: Gararda Dam Murder Case Turns Deadlier as Second Victim Dies; Hunt Intensifies for Main Suspect
गरड़दा बांध हत्याकांड बना डबल मर्डर, इलाज के दौरान दूसरे घायल की भी मौत.. फरार संदिग्ध की तलाश

विस्तार

जिले के नमाना थाना क्षेत्र स्थित गरड़दा बांध के पास चार दिन पहले हुई खूनी वारदात अब डबल मर्डर में बदल गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल मोहन भील की शुक्रवार तड़के कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसके साथी मोहन मेघवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। लगातार दो मौतों के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब मामले की जांच दोहरे हत्याकांड के रूप में कर रही है। वहीं फरार संदिग्ध कालू सैनी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसारअ3 अगस्त को गरड़दा बांध के पास दो लोगों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची नमाना थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहन मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहन भील को पहले बूंदी जिला अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया था। तीन दिनों तक इलाज के बाद शुक्रवार तड़के उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरे घायल की मौत के बाद अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब पूरे मामले की जांच दोहरे हत्याकांड के रूप में की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dausa News: नवविवाहिता की मौत पर अस्पताल में चले लात-घूंसे, पीहर और ससुराल पक्ष आपस में भिड़े, पति हिरासत में


संदिग्ध कालू सैनी की तलाश जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक एक मछली ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे। घटना वाले दिन उनके साथ कालू सैनी भी मौजूद था। वारदात के बाद से वह फरार है और पुलिस जांच के केंद्र में है। परिजनों की रिपोर्ट में भी उसका नाम सामने आया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी की तस्वीर भी सार्वजनिक की गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की वजह, घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। गरड़दा बांध जैसे शांत इलाके में हुई इस दोहरी हत्या से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed