फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tragic Accident on Kota-Udaipur Highway Panther Killed by Unknown Vehicle

कोटा-उदयपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश

Sun, 19 Jul 2026 04:58 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 04:58 PM IST
सार

बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैंथर की मौत हो गई। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Tragic Accident on Kota-Udaipur Highway Panther Killed by Unknown Vehicle
डाबी फोरलेन पर पैंथर की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पैंथर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
विज्ञापन


कोटा-उदयपुर फोरलेन घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है
जानकारी के अनुसार, डाबी क्षेत्र से गुजरने वाला कोटा-उदयपुर फोरलेन घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है। इस इलाके में पैंथर सहित कई वन्यजीवों की आवाजाही रहती है। बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे पैंथर को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची टीम
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल पैंथर को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वन अधिकारियों ने पैंथर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान जारी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने भी फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटा-उदयपुर फोरलेन के दोनों ओर घना वन क्षेत्र होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीव सड़क पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हर वर्ष कई वन्यजीव सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसके बावजूद इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।


ये भी पढ़ें-  करौली में महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

वन्यजीव प्रेमियों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए फोरलेन पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, चेतावनी संकेतकों की संख्या बढ़ाने और वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास, ओवरपास जैसी आवश्यक संरचनाएं विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed