{"_id":"6a3f5acdedb27fba0f0fc683","slug":"farm-pond-tragedy-two-cousins-drown-bundi-news-c-1-1-noi1554-4440349-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: एक ही परिवार के दो चिराग बुझे, तालाब में नहाने गए चचेरे भाइयों की डूबने से मौत; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: एक ही परिवार के दो चिराग बुझे, तालाब में नहाने गए चचेरे भाइयों की डूबने से मौत; मची चीख-पुकार
Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
सार
बूंदी के नैनवां क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां रसोई कार्यक्रम में आए दो चचेरे भाइयों की फार्म पॉन्ड में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
फार्म हाउस के तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के नैनवां क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की फार्म पॉन्ड (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित रसोई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, करवर थाना क्षेत्र के फटूकड़ा निवासी 16 वर्षीय अंकित और 18 वर्षीय किरोड़ी अपने परिजनों के साथ बीजलबा गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह दोनों अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ गांव स्थित एक फार्म पॉन्ड में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण वे डूबने लगे। साथ मौजूद किशोर ने उन्हें पानी में संघर्ष करते देखा तो घबराकर गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से नैनवां उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नैनवां थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। तहसीलदार रामराय मीणा ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें- 'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला
दो गांवों में पसरा मातम
एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की असमय मौत से फटूकड़ा और बीजलबा गांव में गहरा शोक व्याप्त है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि फार्म पॉन्ड के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और चेतावनी संबंधी संकेत लगाए गए होते, तो संभवतः इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।