{"_id":"6a4110095d0e56a95504cefe","slug":"panic-in-bundi-as-jackal-pack-attacks-bundi-news-c-1-1-noi1554-4444032-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: खेत जा रही महिला पर अचानक टूट पड़ा सियारों का झुंड, बचाने दौड़े ग्रामीण भी बने शिकार; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: खेत जा रही महिला पर अचानक टूट पड़ा सियारों का झुंड, बचाने दौड़े ग्रामीण भी बने शिकार; मचा हड़कंप
Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
सार
बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र के बड़फू गांव में सियारों के झुंड ने दो महिलाओं और उन्हें बचाने पहुंचे चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर सियारों को खदेड़ा, जिसमें एक सियार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बूंदी में सियारों के हमले में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के डाबी बरड़ क्षेत्र के बड़फू गांव में सियारों के झुंड के हमले से हड़कंप मच गया। हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे चार ग्रामीण भी चोटिल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सियारों पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें एक सियार की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सियार के बच्चे के पास से गुजरते ही हुआ हमला
घटना ग्राम पंचायत गणेशपुरा के बड़फू गांव स्थित भड़क्या खाल क्षेत्र की है, जहां 55 वर्षीय कमला बाई खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सियार के बच्चे के पास से गुजरने पर सियारों का झुंड आक्रामक हो गया और कमला बाई पर हमला कर दिया। कुछ ही क्षणों में अन्य सियार भी वहां पहुंच गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
बचाने पहुंची युवती पर भी टूट पड़े सियार
कमला बाई की चीख-पुकार सुनकर 20 वर्षीय संतोष कुमारी शर्मा उनकी मदद के लिए दौड़ीं, लेकिन सियारों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर खदेड़ा झुंड, एक सियार की मौत
महिलाओं की आवाज सुनकर बाबूलाल सेन, कालू भील, विक्रम बंजारा और नारायण बंजारा मौके पर पहुंचे तथा उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सियारों ने ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया, जिससे चारों को हल्की चोटें आईं। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पत्थर फेंककर सियारों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इस दौरान एक सियार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
दो महिलाओं को कोटा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को डाबी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कमला बाई और संतोष कुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घायल ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र
वन विभाग ने शुरू की जांच, ग्रामीणों को दी यह सलाह
सूचना मिलने पर डाबी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घायल पड़ा सियार मृत मिला। इसके बाद वन विभाग ने मृत सियार को कब्जे में लेकर डाबी रेंज कार्यालय पहुंचाया। डाबी रेंजर मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों और नालों के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। विभाग घटना के कारणों और सियारों के व्यवहार की जांच कर रहा है।