सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   rajasthan minister gautam dak viral audio controversy cops

राजस्थान में सियासी भूचाल: सहकारिता मंत्री गौतम दक का कथित ऑडियो वायरल, पुलिसवालों को 17 बार दी गालियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। ऑडियो में पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा और धमकी देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि मंत्री ने इसे फर्जी बताते हुए अपनी आवाज होने से इनकार किया है।

rajasthan minister gautam dak viral audio controversy cops
सहकारिता मंत्री गौतम दक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री और बड़ी सादड़ी से भाजपा विधायक गौतम दक एक नए विवाद में घिर गए हैं। मंत्री दक पर डूंगला थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गालियां देने और धमकाने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।


बताया जा रहा है कि यह घटना 25 मई की है। मंत्री गौतम दक अपने एक कार्यकर्ता के घर पुलिस पहुंचने और उससे कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने की शिकायत से नाराज थे। इसी को लेकर वे सीधे डूंगला थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्रद भाषा में बात किए जाने का दावा
जानकारी के अनुसार, मंत्री ने थाना परिसर में डूंगला थानाधिकारी शैतान सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण और कांस्टेबल विष्णु को बाहर बुलाकर बातचीत की। सामने आए करीब तीन मिनट के कथित ऑडियो में मंत्री की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ तीखी और अभद्र भाषा में बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos


17 बार हुआ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग
मंत्री ने एसएचओ के सामने ही दोनों कांस्टेबलों को आड़े हाथों लिया और हर वाक्य के साथ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा चुपके से रिकॉर्ड किए गए इस तीन मिनट के कथित ऑडियो में मंत्री ने करीब 17 बार भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें-  चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन

हालांकि,  इस पूरे विवाद पर मंत्री गौतम दक ने सफाई देते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज उनकी नहीं है और उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल, इस कथित ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed