फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Home Minister Amit Shah Slams Sonia Gandhi Over Vande Mataram Row Unveils 21-Ft Atal Bihari Vajpayee Statue

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर किसपर भड़के शाह?: कहा- देश माफ नहीं करेगा; राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 16 Aug 2026 01:29 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 16 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और जनसभा में ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके बाद वे अलवर में 6,262 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इस बीच कांग्रेस नेताओं की हिरासत को लेकर भी विवाद सामने आया।
 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Slams Sonia Gandhi Over Vande Mataram Row Unveils 21-Ft Atal Bihari Vajpayee Statue
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं। अमित शाह ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा जेके सर्किल पर बनाए गए मिनी अटल स्मारक में स्थापित की गई है।
विज्ञापन


जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना
अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को फिर से आयुष देने का काम किया है। कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम का गान रोकने के लिए कहा। टीवी पर हम सबने देखा, कैसे वंदे मातरम का अपमान किया गया। सोनिया गांधी जी ये देश आपको माफ नहीं करेगा। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान बीच में छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


अलवर जाएंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह निंबाहेड़ा में कार्यक्रम के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6,262 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना की राशि भी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।


ये भी पढ़ें-  Alwar: अमित शाह के कार्यक्रम से पहले पुलिस की कार्रवाई, आरआर कॉलेज में प्रदर्शन से पहले हिरासत में कई छात्र

खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में
अमित शाह के अलवर दौरे को लेकर पुलिस ने खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें रातभर एक होटल में नजरबंद रखा गया। रविवार सुबह जब कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंचे तो पुलिस सभी नेताओं को थाने ले गई। कांग्रेस नेताओं की ओर से पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, अमित शाह के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed