फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Massive Fire Engulfs Nimbahera Industrial Area, Scrap Yard and Cardboard Factory Gutted

Chittorgarh News: आग की लपटों से दहला निम्बाहेड़ा इंडस्ट्री एरिया, भंगार और गत्ते की दो फैक्ट्रियां जलकर खाक

Wed, 15 Jul 2026 10:14 AM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

निम्बाहेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात लगी भीषण आग ने दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जबकि घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Chittorgarh News: Massive Fire Engulfs Nimbahera Industrial Area, Scrap Yard and Cardboard Factory Gutted
कारखाने में लगी भीषण आग

विस्तार

जिले के निम्बाहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक भंगार कारखाने और उससे सटी गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। हादसे में दोनों फैक्ट्रियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते आग की सूचना मिलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिनभर बिजली बंद रहने के कारण अधिकांश स्विच बंद थे। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद संभवतः शॉर्ट सर्किट या विद्युत फॉल्ट से निकली चिंगारी ने फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील सामान को आग की चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरी फैक्ट्री तक फैल गई। घटना के समय गत्ते की फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि कुछ मजदूर पास में ही सो रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देखकर तुरंत फैक्ट्री मालिक और प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: सिरोही की एंजेल ने कमाल कर दिया, ISRO के मून मिशन के लिए हुआ चयन, अब बनाएगी सैटेलाइट!
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड के साथ-साथ आसपास की औद्योगिक इकाइयों की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। कई दमकल वाहनों और पानी के टैंकरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह बुझाने के साथ मलबे को हटाने का कार्य भी किया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed