{"_id":"6a570e6e681e8c622c00a08a","slug":"two-private-buses-burst-into-flames-in-the-forest-both-turned-into-balls-of-fire-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4503463-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट? धू-धू कर जलीं दो निजी बसें जलकर खाक, समय रहते टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट? धू-धू कर जलीं दो निजी बसें जलकर खाक, समय रहते टला बड़ा हादसा
Wed, 15 Jul 2026 10:38 AM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:38 AM IST
सार
रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के पास एकलिंगपुरा मार्ग पर देर रात दो निजी बसों में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई यात्री सवार नहीं था।
विज्ञापन
बसों में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रावतभाटा में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परमाणु बिजलीघर से आगे एकलिंगपुरा मार्ग पर जंगल क्षेत्र में खड़ी दो निजी बसों में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने दोनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दोनों बसों में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आधी रात को आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही परमाणु बिजलीघर और नगर पालिका की तीन दमकल गाड़ियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer: आयकर विभाग का बड़ा एक्शन! जमीन की रजिस्ट्रियों की खंगाली जा रही फाइलें, संदेह में कई बड़े सौदे
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। चूंकि घटना जंगल क्षेत्र में हुई थी, इसलिए आग के आसपास के वन क्षेत्र में बढ़ने की आशंका भी पैदा हो गई थी। हालांकि दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों को चालक राधेश्याम और बालू मरम्मत के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर ले जा रहे थे। रास्ते में एक बस में तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पास में खड़ी दूसरी बस भी आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद दोनों चालक मौके से चले गए। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।