पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News: Woman Alleges Blackmail and Threats, Case Registered Against Father-Son Duo and One Other Person

Dausa News: ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान युवती पहुंची थाने, पिता-पुत्र सहित तीन पर नामजद मामला दर्ज

Wed, 20 May 2026 11:20 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 11:20 PM IST
सार

दौसा जिले के मंडावरी इलाके में युवती ने पिता-पुत्र पर अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dausa News: Woman Alleges Blackmail and Threats, Case Registered Against Father-Son Duo and One Other Person
पुलिस थाना मंडावरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडावरी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2 सितंबर 2025 की शाम आरोपी श्यामलाल योगी उसे जबरन अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी के भाई राहुल योगी ने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थम गई मासूम की सांसें; जिस मां के आंचल में थी जिंदगी, उसी ने पिलाया तेजाब, पति ने की सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। डर के कारण उसने शुरुआत में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपनी मां और परिजनों को पूरी घटना बताई।


पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि 13 मई 2026 को आरोपी श्यामलाल के पिता प्रभुलाल ने भी उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और बाद में उसे एक अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद युवती अपनी मां के साथ मंडावरी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई में मुकदमा दर्ज कर जांच वृत्ताधिकारी को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed