फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Man Lands Behind Bars After Filing False Theft Complaint to Win Back Estranged Wife

Dausa News: रूठी पत्नी को मनाने के लिए रची झूठी कहानी, सच सामने आने पर सलाखों के पीछे पहुंचा पति

Tue, 14 Jul 2026 01:18 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 01:18 PM IST
सार

रूठी पत्नी को मनाने और उसे मायके से वापस बुलाने के लिए एक युवक ने ऐसा तरीका अपनाया कि खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गया। उसने घर में लाखों की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला फर्जी निकला।

विज्ञापन
Dausa News: Man Lands Behind Bars After Filing False Theft Complaint to Win Back Estranged Wife
चोरी की झूठी रिपोर्ट के बाद घर से मिला सामान

विस्तार

जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में पत्नी को मायके से वापस बुलाने के लिए एक युवक द्वारा चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में चोरी की कहानी पूरी तरह झूठी निकली। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि पत्नी की सहानुभूति हासिल कर उसे वापस बुलाने के उद्देश्य से उसने यह साजिश रची थी। पुलिस ने झूठी सूचना देकर मामला दर्ज कराने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लालसोट थाना प्रभारी हरलाल ने बताया कि राजेश सैनी, निवासी टोडा गंगा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से करीब 3.50 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए घटनाक्रम और मौके की परिस्थितियों में कई विरोधाभास मिले। जिस रास्ते से चोरी होने का दावा किया गया था, वहां से घर में प्रवेश की कोई संभावना नहीं मिली। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और शिकायतकर्ता से गहन पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer: जेएलएन अस्पताल में गलत इलाज से मरीज की मौत? जांच रिपोर्ट बदलने से हुई गड़बड़, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में राजेश सैनी ने स्वीकार किया कि उसका पत्नी से मनमुटाव चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी। कई प्रयासों के बावजूद वह वापस नहीं लौट रही थी। पत्नी की सहानुभूति हासिल कर उसे घर वापस बुलाने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि ससुराल पक्ष तत्काल पत्नी को भेजने के बजाय आपसी बातचीत से विवाद सुलझाना चाहता था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। जांच के दौरान कथित रूप से चोरी गया पूरा नकद और आभूषण सुरक्षित मिले, जिससे स्पष्ट हो गया कि चोरी की घटना हुई ही नहीं थी।

पुलिस ने झूठी सूचना देकर मामला दर्ज कराने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में राजेश सैनी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed