{"_id":"69a7b10f6469165a0608bc6f","slug":"a-land-dispute-led-to-a-lathi-charge-a-dozen-injured-and-eight-people-arrested-for-disturbing-the-peace-dausa-news-c-1-1-noi1437-4015530-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: जमीनी विवाद में लाठी-भाटा जंग, एक दर्जन घायल, आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: जमीनी विवाद में लाठी-भाटा जंग, एक दर्जन घायल, आठ लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: दौसा जिले के रालावास गांव की महावर बस्ती में जमीन बटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें महिला और बच्चों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने लाठी-भाटा और ईटों से हमला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और घायल लोगों को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दौसा जमीनी विवाद में झगड़ते लोग
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले के लालसोट उपखंड के रालावास गांव में मंगलवार शाम को जमीनी बटवारे के विवाद को लेकर एक ही समुदाय और एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में महिला और बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
Trending Videos
दौड़ा-दौड़ा कर मारा
जानकारी के अनुसार, रालावास गांव की महावर बस्ती में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान बनाने को लेकर कहासुनी हुई। यह मामूली कहासुनी जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-भाटा से हमला किया। इस दौरान युवकों ने महिला और बच्चों को भी नहीं बक्शा और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हमले में महिला और बच्चे सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराकर, घटना में घायल सभी लोगों को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
रामगढ़ थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि रालावास गांव की महावर बस्ती में पहले जमीन बटवारे को लेकर आपसी कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए, जिससे दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईट-भाटे से हमला किया गया। दोनों पक्षों के घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज कर छुट्टी दे दी।
ये भी पढ़ें: खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली
आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि झगड़ा कर रहे बबलू पुत्र किशन, मनमोहन पुत्र हजारी, रामलाल पुत्र ग्यार्शी, सूरज पुत्र रमेश, रामफूल पुत्र तेजराम, बनवारी पुत्र कैलाश और राधेश्याम पुत्र छोटू लाल को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन