Dausa News: हाइवे के किनारे मिली युवक की लाश, फैली सनसनी; हत्या, हादसा और बीमारी के बीच उलझी पुलिस
Dausa News: दौसा जिले के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव के पास खेत में एक अज्ञात युवक का 2–3 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। शव की पहचान नहीं हो सकी है, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। हाइवे के पास शव मिलने के कारण पुलिस हत्या, हादसा या अन्य कारणों से मौत की आशंका के तहत हर एंगल से जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सुनसान खेत में युवक की दो से तीन दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैलने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेत में कई दिन पुराना युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही बालाहेड़ी थाना प्रभारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के शव को कब्जे में लेकर मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, जिसके चलते पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है।
प्रथम दृष्टया कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव
मॉर्च्युरी में रखवाया गया शव
हाइवे के पास मिलने से हर एंगल से जांच
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक शव मिलने के कारण पुलिस हादसा, हत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस हाइवे और आसपास के होटल-ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: मशाल जुलूस में मचा हंगामा; महिला कार्यकर्ताओं पर भड़के मदन राठौड़, गुस्से में बीच कार्यक्रम से निकले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उनमें पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। शव की हालत भी काफी खराब होने के कारण किसी प्रकार की चोट अथवा घाव का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल लाश को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है, जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X