{"_id":"6a7d9c78ddba88091c0c341a","slug":"an-obc-woman-will-be-the-chairperson-of-the-dausa-municipal-council-a-congress-led-board-was-formed-here-last-year-dausa-news-c-1-1-noi1437-4607759-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा में सभापति पद OBC महिला के लिए आरक्षित: लवाण में ST महिला; निकाय चुनाव की तस्वीर साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा में सभापति पद OBC महिला के लिए आरक्षित: लवाण में ST महिला; निकाय चुनाव की तस्वीर साफ
Thu, 13 Aug 2026 05:39 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:39 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के लिए अध्यक्ष, सभापति और महापौर पदों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। दौसा नगर परिषद में सभापति पद OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं लवाण में पहली बार होने वाले नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है। रामगढ़ पचवारा और मंडावरी में भी ST सीट तय हुई है।
विज्ञापन
दौसा में OBC महिला आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। इसमें दौसा नगर परिषद के चेयरमैन का पद OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। पिछले साल यह पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। दौसा में कुल 55 वार्ड हैं, जिसमें पिछले साल यहां कांग्रेस का बोर्ड बना था। इसमें चेयरमैन ममता चौधरी थीं।
लवाण में पहली बार चुनी जाएगी शहरी सरकार
लवाण में पहली बार नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित हुआ है। लवाण के इतिहास में नगरवासियों को पहली बार अपनी शहरी सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के तहत 2023 के राज्य बजट की पूरक घोषणा में लवाण को ग्राम पंचायत से चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका में अपग्रेड किया गया था।
20 वार्डों से चुने जाएंगे पार्षद
नगरपालिका बनने के बाद तत्कालीन सरपंच कमलेश देवी को मनोनीत चेयरमैन और वार्ड पंचों को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया था। अब निकाय चुनावों की घोषणा के साथ लवाण में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से नगरपालिका बोर्ड का गठन होगा, जिसमें कुल 20 वार्डों से 20 पार्षद चुने जाएंगे। इन चुनावों के बाद निर्वाचित पार्षदों में से नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। लवाण में कुल 10,080 मतदाता वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन
इस बार बदला आरक्षण का समीकरण
इस बार निकाय प्रमुखों के आरक्षण में रोटेशन व्यवस्था को आधार बनाया जा रहा है। पिछले चुनाव में जिन निकायों में किसी विशेष वर्ग के लिए प्रमुख का पद आरक्षित था, उन्हें उसी कैटेगरी में दोबारा आरक्षित करने के बजाय अन्य निकायों को प्राथमिकता दी गई। इसका मतलब है कि पिछली बार सामान्य वर्ग के लिए रहा कोई निकाय इस बार OBC, SC, ST या महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो सकता है। वहीं पिछली बार आरक्षित रहा निकाय इस बार सामान्य या किसी दूसरी आरक्षित श्रेणी में जा सकता है।
अब वार्ड आरक्षण की बारी
लॉटरी पर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की नजर टिकी हुई है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होंगी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर स्तर पर होगी। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण के आधार पर अलग-अलग वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।
रामगढ़ पचवारा और मंडावरी में ST सीट
रामगढ़ पचवारा और मंडावरी के लिए ST की सीट आरक्षित की गई है। नगर पालिका लालसोट में पिछली बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। यहां कुल 35 वार्ड हैं। पिछले कार्यकाल में लालसोट में कांग्रेस का बोर्ड बना था, जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसमें कांग्रेस की बागी पार्षद पिंकी चतुर्वेदी सभापति चुनी गई थीं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश; आदिवासियों को छूट
मंडावरी में पहली बार होंगे चुनाव
रामगढ़ पचवारा में पिछले साल सामान्य पुरुष सीट पर जीते एक अनुसूचित जाति के सरपंच को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया गया था। इस नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। मंडावरी नगर पालिका बनने के बाद यहां पहली बार चुनाव होंगे। इसमें कुल 20 वार्ड शामिल हैं।