{"_id":"6a047a8508d5dc4d98097e01","slug":"body-of-missing-youth-who-had-gone-to-attend-bhagavat-katha-found-in-forest-incident-sparks-sensation-the-youth-had-been-missing-for-two-days-dausa-news-c-1-1-noi1437-4275084-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: भागवत कथा सुनने गए युवक का जंगल में मिला शव, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: भागवत कथा सुनने गए युवक का जंगल में मिला शव, दो दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
घर से भागवत कथा सुनने निकले युवक की दो दिन बाद जंगल में लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दौसा जंगल में मिला यूवक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम ठीकरिया के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गड़मेड़ी निवासी 45 वर्षीय विजय सिंह गुर्जर के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था।
Trending Videos
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को पुलिस को जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों के बीच विजय सिंह का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार विजय सिंह सोमवार 11 मई की दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह ठीकरिया गांव में आयोजित भागवत कथा सुनने जा रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह बैजूपाड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
ये भी पढ़ें: घर लौटा पति तो फटी रह गईं आंखें: पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, चुपचाप कर दिया मर्डर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की जानकारी मिलते ही गड़मेड़ी गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि भागवत कथा सुनने के लिए निकला युवक जंगल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई?