पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Clerk Grade-II Recruitment Exam:Entry at 36 centers amidst three-tier checks and tight security

Dausa: 36 केंद्रों पर लिपिक भर्ती परीक्षा शुरू, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश; सीसीटीवी से निगरानी

Sun, 05 Jul 2026 03:42 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 03:42 PM IST
सार

दौसा में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 36 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। बायोमेट्रिक सत्यापन, तीन-स्तरीय जांच, सीसीटीवी निगरानी और छह विजिलेंस टीमों की तैनाती के साथ 13,200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
Clerk Grade-II Recruitment Exam:Entry at 36 centers amidst three-tier checks and tight security
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला मुख्यालय पर रविवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 36 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में नकल और फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगाने के लिए सभी केंद्रों पर निजी एजेंसी के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


पहली पारी के अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कई केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले एजेंसी के कर्मचारियों ने प्रारंभिक जांच की। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे बाहर उतरवाए गए, लंबे बाल वाले अभ्यर्थियों के बाल बंधवाए गए तथा हाथों में बंधे धागे, कानों के ईयररिंग्स और नोजपिन भी उतरवाई गई। कई अभ्यर्थियों की जींस पर लगे धातु के बटन भी कटवाए गए। इसके बाद पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से जांच कर संदिग्ध सामान हटवाया। पुलिस और वीक्षक स्टाफ ने तीन-स्तरीय जांच तथा बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया।
विज्ञापन


पढे़ं:  खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले, सुबह 8:30 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई।

प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए छह विजिलेंस टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी तथा शिक्षा विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 60 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। जिला मुख्यालय के 12 सरकारी और 24 निजी परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 13,200 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed