फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Miscreants flee after getting diesel filled in car at petrol pump

Rajasthan: दौसा में पेट्रोल पंप को बनाया निशाना! ₹3,740 का डीजल भरवाकर कार सवार फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Sat, 25 Jul 2026 06:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 06:55 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से थार सवार युवक ₹3,740 का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। इससे पहले भी इसी महीने जिले में पेट्रोल पंप पर इसी तरह की वारदात हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Miscreants flee after getting diesel filled in car at petrol pump
दौसा में डीजल डलवाने के बाद भागे कार सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। लूट, मारपीट और चोरी की घटनाओं के बीच अब पेट्रोल पंपों को भी अपराधी अपना आसान निशाना बना रहे हैं। जिले में एक महीने के भीतर दूसरी बार पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने की घटना सामने आई है। ताजा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित रेटा गांव के राहुल फिलिंग स्टेशन का है। यहां थार सवार युवक ₹3,740 का डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाकर करता रहा गुमराह
पेट्रोल पंप संचालक राजेश कुमार ने बताया कि थार चालक ने डीजल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। वह काफी देर तक भुगतान होने का भरोसा दिलाता रहा और बार-बार कहता रहा कि उसके परिजन ऑनलाइन पैसे भेज रहे हैं। इस दौरान सेल्समैन लगातार उससे भुगतान करने के लिए कहता रहा, लेकिन चालक बहानेबाजी करता रहा और समय निकालने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन


मौका मिलते ही थार लेकर हुआ फरार
जब काफी देर तक भुगतान नहीं हुआ तो सेल्समैन ने चालक पर नगद भुगतान करने का दबाव बनाया। इसी बीच पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डीजल भरवाने के लिए आ गई। सेल्समैन ने थार चालक से वाहन थोड़ा आगे करने को कहा, लेकिन उसने इसी मौके का फायदा उठाया और तेज रफ्तार से बिना भुगतान किए फरार हो गया। पंप पर मौजूद सेल्समैन ने दूसरी कार से उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप संचालक ने सिकंदरा थाना पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर थार और उसके चालक की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक महीने में दूसरी बार पेट्रोल पंप बना निशाना
यह जिले में एक महीने के भीतर पेट्रोल पंप पर इस तरह की दूसरी वारदात है। इससे पहले 5 जुलाई को नेशनल हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र के कांदोली पेट्रोल पंप से स्विफ्ट कार सवार बदमाश करीब ₹4,000 का पेट्रोल भरवाकर फरार हो गए थे। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में पंप पर कार्यरत एक सेल्समैन घायल भी हो गया था।


यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: वन नेशन-वन इलेक्शन का नारा,पर अप्रत्यक्ष हो रहे निकाय प्रमुखों के चुनाव, BJP पर उठे सवाल

मौज-मस्ती के लिए करते थे वारदात
कांदोली पेट्रोल पंप मामले में पुलिस ने आरोपी छुट्टन लाल (22) निवासी सलेमपुरा, राहुवास और पवन महावर (23) निवासी बोरदा, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी मौज-मस्ती और अपने शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पहचान छिपाने के लिए वे वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे या फिर नंबर प्लेट ही हटा देते थे, ताकि पुलिस उन्हें आसानी से ट्रेस न कर सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed