{"_id":"6a11169f36c478c978058d8f","slug":"one-person-was-killed-and-two-were-injured-in-separate-accidents-a-bus-and-a-thar-collided-head-on-leaving-two-seriously-injured-dausa-news-c-1-1-noi1437-4313424-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: हाईवे पर स्लीपर बस और थार की भीषण भिड़ंत, दो गंभीर घायल; ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: हाईवे पर स्लीपर बस और थार की भीषण भिड़ंत, दो गंभीर घायल; ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Sat, 23 May 2026 01:09 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:09 PM IST
सार
दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बस और थार की जोरदार टक्कर में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल दो युवकों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
दौसा-मनोहरपुर हाईवे भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर बासडी बाईपास पुलिया के पास तड़के 3 बजे एक स्लीपर बस और थार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर वाहन चालकों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने थार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सैंथल थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल थार के ड्राइवर राहुल गुर्जर और उसके साथी धर्मपाल को 108 एंबुलेंस से राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती कराया, जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया। हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को आएंगे बीकानेर, सीमा चौकी सांचू में जवानों से करेंगे संवाद
विज्ञापन
दूसरा हादसा दौसा-गंगापुर रेल लाइन पर लालसोट बाइपास पुलिया के समीप हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बिरदूराम रैगर (74) निवासी सूरतगढ़ जिला अलवर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार बिरदूराम घर से बिना बताए आया था। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।