{"_id":"6a336696907395bb7502ef2c","slug":"police-solved-the-thar-robbery-case-within-just-three-hours-a-false-plot-was-hatched-to-avoid-repaying-borrowed-money-dausa-news-c-1-1-noi1437-4407234-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"थार लूटकांड का चौंकाने वाला खुलासा, गाड़ी मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; दोस्तों संग मिलकर रची फर्जी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थार लूटकांड का चौंकाने वाला खुलासा, गाड़ी मालिक ही निकला मास्टरमाइंड; दोस्तों संग मिलकर रची फर्जी लूट की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
दौसा जिले के खुरी टोल प्लाजा के पास हुई थार लूट और कथित अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि थार का मालिक ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड था। उसने दोस्तों से गाड़ी छुड़वाने के लिए पैसे दिलवाए और बाद में रकम लौटाने से बचने के लिए फर्जी लूट की साजिश रच दी।
थार लूटकांड में बड़ा खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले से होकर गुजरने वाले खुरी टोल प्लाजा पर हुई थार लूट और कथित किडनैपिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने थार गाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि थार गाड़ी का मालिक ही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला।
टोल प्लाजा से मिली थी लूट और अपहरण की सूचना
जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि खुरी टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने एक थार गाड़ी को रोककर लूट लिया और उसमें सवार दो युवकों का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही सैंथल थाना पुलिस सक्रिय हुई और नाकाबंदी कर पीछा करते हुए रिंग रोड पर सीतापुरा टोल के आगे से थार गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी दबोच लिया।
3 लाख रुपये में गिरवी रखी थी थार
जांच में सामने आया कि अजमेर निवासी शुभम चौधरी ने करीब एक माह पहले अपनी थार गाड़ी 3 लाख रुपये में कुंडल निवासी महेश मीना के पास गिरवी रखी थी। गाड़ी छुड़ाने के लिए उसने अपने दो दोस्तों दीपक मेघवंशी और धीरज गुर्जर से मदद मांगी। दोनों ने उस पर भरोसा करते हुए 2.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर गाड़ी छुड़वा दी।
विज्ञापन
दोस्तों के पैसे लौटाने से बचने के लिए रची साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शुभम ने पहले से तय योजना के तहत अपने साथियों को बुलाकर खुरी टोल प्लाजा के पास फर्जी लूट की वारदात को अंजाम दिलवाया। उसका मकसद दोस्तों से गाड़ी छुड़वाने के लिए दिलवाई गई रकम को वापस नहीं करना था। इसके लिए उसने लूट और अपहरण जैसी कहानी गढ़ी ताकि खुद को पीड़ित साबित कर सके।
पीछा कर पकड़े गए आरोपी
सैंथल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थार और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार का पीछा किया। कुछ ही घंटों में दोनों वाहन बरामद कर लिए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
यह भी पढ़ें: ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल; दो गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर
तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी फरार
पुलिस ने मामले में महेश मीना निवासी कुंडल, रामबाबू उर्फ खुशीराम गुर्जर निवासी राजवास और शिवदान गुर्जर निवासी मुण्डकस्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य साजिशकर्ता शुभम चौधरी निवासी अजमेर और अजीत सिंह गुर्जर निवासी पाडली सहित अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।