Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चेन काटने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, श्रद्धालुओं को बनाती थीं निशाना
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की चेन काटने और जेबतराशी करने वाली हरियाणा की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन चोरी की चेन और दो कटर बरामद हुए। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के गले से चेन काटने और जेबतराशी की वारदातों को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के बलियाली गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन चेन और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो कटर बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान किरण देवी और अंजली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चेन काटने और जेबतराशी करती थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से दो सफेद धातु की चेन, एक पीले रंग की धातु की चेन तथा दो कटर बरामद हुए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या दोनों महिलाओं ने मेहंदीपुर बालाजी के अलावा राजस्थान के अन्य धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।
पढे़ं: आज कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’, नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन
अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं और उनके संभावित साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इनके संबंध हरियाणा से राजस्थान आकर चोरी करने वाले किसी अंतरराज्यीय गिरोह से हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक देवीसिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, ओमेंद्र कुमार, देशराज, रवि कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू की टीम शामिल रही। पुलिस बरामद सामान और पूछताछ के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।