Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी में बाईपास दर्शन को लेकर विवाद, दो महिलाओं समेत चार श्रद्धालु गिरफ्तार
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में लाइन तोड़कर बाईपास से दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार के बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में लाइन तोड़कर बाईपास से दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार के बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में रविवार को मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच लाइन तोड़कर बाईपास से दर्शन करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई।
घटना का वीडियो सामने आने और एएसआई की शिकायत के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला श्रद्धालुओं समेत चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले गई। एएसआई की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेहंदीपुर बालाजी थाने के एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर स्थित सवामणी काउंटर के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान कुछ महिला श्रद्धालु और उनके साथ आए अन्य लोग निर्धारित लाइन छोड़कर सवामणी गेट से सीधे मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर निर्धारित लाइन से दर्शन करने की सलाह दी।
पढ़ें: 'सूख रही धान की फसल, तुरंत छोड़ो नहरों का पानी'; प्रशासन को अल्टीमेटम
लाइन से दर्शन की सलाह पर हुआ विवाद
एएसआई के अनुसार, लाइन में लगकर दर्शन करने की बात कहने पर कुछ श्रद्धालु नाराज हो गए। आरोप है कि महिला श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी हंगामा किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दो महिलाओं समेत चार श्रद्धालु गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एएसआई देवेंद्र कुमार की प्राथमिक रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मी से मारपीट या अन्य गंभीर धाराओं का मामला सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।