{"_id":"6a50aa2934c0a5245100ffee","slug":"six-people-injured-in-separate-road-accidents-collision-between-a-car-and-a-trailer-motorcycle-skidded-while-trying-to-avoid-a-bull-dausa-news-c-1-1-noi1437-4485996-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News : दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, सांड को बचाने में बाइक फिसली, कार और ट्रेलर की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News : दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, सांड को बचाने में बाइक फिसली, कार और ट्रेलर की भिड़ंत
Fri, 10 Jul 2026 09:10 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:10 PM IST
सार
शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। एक हादसे में कार और ट्रेलर की टक्कर हुई, जबकि दूसरे हादसे में सांड को बचाने के प्रयास में एक ही बाइक पर सवार चार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
दौसा जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
पहला हादसा सिकंदरा चौराहे पर हुआ, जहां कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: पुलिस को छह महीने तक चकमा देता रहा इनामी आरोपी, तकनीकी निगरानी से पकड़ा गया बदमाश
विज्ञापन
सांड को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक
दूसरा हादसा सैंथल रोड पर खुरी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार करौली से खाटूश्यामजी जा रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक सांड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि हादसे में दिलखुश, अवधेश, आकाश और योगेश मीणा घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों सड़क हादसों के कारणों की जांच कर रही है।