पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Strict action taken after bus accident...Encroachment demolition on Delhi-Mumbai Expressway, joint action by

दौसा पुलिस का एक्शन: एक्सप्रेस-वे से हटाए 38 अतिक्रमण, सुपारी चोरी का खुलासा, गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 05:15 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे हादसे के बाद दौसा पुलिस ने 38 अवैध अतिक्रमण हटाए। वहीं रामगढ़ पचवारा पुलिस ने 10 लाख रुपये की चोरी की सुपारी बरामद कर खरीददार को गिरफ्तार किया। लालसोट पुलिस ने 433 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को भी पकड़ा।

विज्ञापन
Strict action taken after bus accident...Encroachment demolition on Delhi-Mumbai Expressway, joint action by
दौसा हाइवे पर अतिक्रमण हटाने की कारवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए बस अग्निकांड में आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर विशेष अभियान चलाकर 38 स्थानों से अवैध अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही पुलिस ने सुपारी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की और एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे से हटाए 38 अवैध अतिक्रमण
विशेष अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी थड़ियां, होटल, ढाबे और अन्य अस्थायी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में 12, पापड़दा में 9, राहुवास में 7, लालसोट में 6, बांदीकुई में 2 तथा कोलवा और झांपदा में 1-1 अवैध अतिक्रमण हटाए गए।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान लालसोट, बांदीकुई और नांगल राजावतान सर्किल में तहसील प्रशासन तथा एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। कुछ स्थानों पर जेसीबी से आठ बड़े अतिक्रमण भी हटाए गए, जिनमें एक पक्का मकान शामिल था। प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं होने पर संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजेंद्र मीणा ने कहा कि हाईवे सीमा में अवैध निर्माण दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी पीयूष दीक्षित ने आमजन से राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात को सुचारू रखने और आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


पढ़ें: मृत मानकर नौकरी दी, पेंशन देने में क्यों पीछे? वारिसों को पेंशन न मिलने पर हाईकोर्ट सख्त

सुपारी चोरी मामले में 10 लाख रुपये का माल बरामद
रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने सुपारी चोरी के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई सुपारी के शेष 28 बैग (करीब 1,960 किलोग्राम) बरामद कर लिए। बरामद सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में अमन (26), निवासी पलिया, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को पलवल (हरियाणा) निवासी अख्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नागपुर से दिल्ली ले जाई जा रही सुपारी से भरा कंटेनर चालक दिलशाद अपने साथियों के साथ लेकर फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि 19 जून को अमराबाद रेस्ट एरिया में सुपारी दूसरे वाहन में उतारकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। साइबर टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पहले शाबीर खान और ताजर को गिरफ्तार किया था। अब चोरी की शेष सुपारी बरामद करते हुए खरीददार अमन को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी दिलशाद सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

433 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत 433 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश (29) पुत्र भजनलाल गुर्जर, निवासी घाटापाड़ा, लालसोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed