{"_id":"6a1aba03479796fa3d059131","slug":"the-miscreants-in-the-car-took-the-tempo-driver-captive-and-looted-rs-2-lakh-the-miscreants-kept-him-roaming-in-the-car-for-three-hours-dausa-news-c-1-1-noi1437-4338896-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पहले टेंपो रुकवाया, फिर कार में बंधक बनाकर लूटे दो लाख; नदी के पास रस्सी से बंधा मिला पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पहले टेंपो रुकवाया, फिर कार में बंधक बनाकर लूटे दो लाख; नदी के पास रस्सी से बंधा मिला पीड़ित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने टेंपो चालक का अपहरण कर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की और कई घंटों तक बंधक बनाकर घुमाने के बाद सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक टेंपो चालक के अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने चालक को रास्ते में रोककर जबरन अपने वाहन में बैठा लिया, उसके साथ मारपीट की और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे कई घंटों तक इधर-उधर घुमाते रहे और देर रात सुनसान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
डिलीवरी के दो लाख रुपये लेकर लौट रहा था घर
पीड़ित गोपाल सैनी (40), निवासी आभानेरी खेड़ा, ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम बांदीकुई की पुरानी अनाज मंडी से परचूनी का सामान लेकर ठिकरिया स्थित एक व्यापारी के यहां पहुंचा था। सामान की डिलीवरी के बाद उसे करीब दो लाख रुपये का भुगतान मिला, जिसे लेकर वह अपने घर लौट रहा था।
कार सवार बदमाशों ने छीनी नकदी
रात करीब आठ बजे आभानेरी क्षेत्र के झांझया का बास के पास एक कार में सवार चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जबरन उसे टेंपो से नीचे उतारा और अपनी कार में बैठा लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जेब में रखी नकदी छीन ली गई।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, बदमाश उसे करीब तीन घंटे तक कार में बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। बाद में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पूंदरपाड़ा क्षेत्र में बाणगंगा नदी के समीप सुनसान जगह पर उसके हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें- Jaipur News: सिरसी रोड पर बड़ा हादसा, सीएनजी सिलिंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप
पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी
गोपाल ने बताया कि किसी तरह उसने खुद को मुक्त किया और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार की मदद से मानपुर थाने पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी उसका टेंपो भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण बांदीकुई थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

Trending Videos