सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Power Crisis, Thousands of Consumers Affected by Fault in 33 KV Line; Water Supply Disrupted

Dausa News: 36 घंटे से बिजली संकट, 33 केवी लाइन में फाल्ट से हजारों उपभोक्ता परेशान; पानी सप्लाई भी प्रभावित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Dausa News: बांदीकुई में 33 केवी लाइन फाल्ट से 36 घंटे से बिजली संकट बना हुआ है। करीब 8 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। वाटर पंपहाउस बंद होने से 2 हजार से अधिक लोगों को पानी संकट झेलना पड़ रहा है।

Dausa News: Power Crisis, Thousands of Consumers Affected by Fault in 33 KV Line; Water Supply Disrupted
बांदीकुई में केबल ठीक करते बिजली निगम कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ताओं को 36 घंटे से अधिक समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जारी इस बाधा के कारण आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे 2 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ताओं को होने वाली पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। यह समस्या अंडरग्राउंड 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण पैदा हुई।

Trending Videos

 
धौली गुमटी रेलवे लाइन के पास आया फाल्ट
जानकारी के अनुसार, 33 हजार केवी लाइन के रखरखाव की जिम्मेदारी बिजली निगम की एचटीएम टीम बांदीकुई के पास है। सोमवार दोपहर 2 बजे धौली गुमटी रेलवे लाइन के पास अंडरग्राउंड 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इसके बाद कई इलाकों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
इस फाल्ट के कारण बांदीकुई शहर के हाई स्कूल, सिकंदरा रोड, वाटर वर्क्स कॉलोनी, राज बाजार, आगरा रेलवे फाटक, कुटी, नंदगांव, भांडेडा, पामाडी, आभानेरी, प्रतापपुरा, पीचूपाड़ा सहित कई अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को गर्मी के बीच गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

पढ़ें- MB हॉस्पिटल ICU में देर रात हंगामा: पत्नी की मौत के बाद पति ने की सरिए से हमला करने की कोशिश, डॉक्टरों में रोष
 
वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं दे सकी राहत
रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर बिजली निगम ने प्रतापपुरा और शहर के दमकल ऑफिस के पास बने नए आईडीपीएस से रात 11 बजे कुछ हिस्सों में बिजली शुरू की। हालांकि रात भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही और यह वैकल्पिक आपूर्ति भी मंगलवार सुबह 6 बजे बंद हो गई। मंगलवार शाम तक भी इन क्षेत्रों में बिजली गुल रही, जिससे लगभग 8 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हुई।
 
वाटर पंपहाउस बंद होने से पानी संकट गहराया
33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण शहर का वाटर पंपहाउस और श्यालावास पंपहाउस बंद हो गए। इससे पानी की टंकियां नहीं भर पाईं। शहर के सबसे बड़े जोन बडियाल रोड पर पेयजल आपूर्ति होनी थी, लेकिन वह भी नहीं हो सकी। इस जोन में 2 हजार पेयजल उपभोक्ता रहते हैं, जिन्हें भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया।
 
बिजली निगम ने जल्द सुधार का दिया आश्वासन
बिजली निगम के जेईएन एचटीएम बांदीकुई, महेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में आए फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही है, वहां रात को अलग-अलग प्रयासों से बिजली सप्लाई दी गई है। जल्द ही इस लाइन को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed