सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Two killed, three injured in separate road accidents, protests demanding arrest

Rajasthan : दौसा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; तीन घायल; परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सिकंदरा में युवक की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं बांदीकुई में कार-बाइक टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई।

Two killed, three injured in separate road accidents, protests demanding arrest
दौसा जिला ट्रॉमा अस्पताल मेभर्ती घायल
विज्ञापन

विस्तार

दौसा में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती रात सिकंदरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर लांका पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शव के साथ जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लांका पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रदर्शनकारियों ने वाहन की पहचान कर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। मौके पर सिकंदरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की जांच तेज करने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

बांदीकुई में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
दूसरा सड़क हादसा बुधवार शाम बांदीकुई-गुढ़ा कटला सड़क मार्ग पर हुआ, जहां कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा काटरावाड़ा गांव के पास हुआ। बसवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे हुई इस भिड़ंत में बैराड़ा निवासी कमलेश शर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई।


ये भी पढ़ें- Jhalawar: दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रमाण-पत्र से ली सरकारी नौकरी, 12 साल बाद शिक्षक गिरफ्तार

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
हादसे में गादला निवासी छोटू सैनी (35) और बैराड़ा निवासी राम खिलाड़ी सैनी (50) घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल बांदीकुई अस्पताल पहुंचाया। हेड कॉन्स्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed