फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Wife's body found on the same bed where her husband had hanged himself—family devastated within three months

राजस्थान: जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ

Mon, 05 Oct 2026 12:46 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

दौसा के महवा में 35 वर्षीय पिंकी मीणा का शव घर के बेडरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। करीब चार महीने पहले इसी घर में उनके पति उपकोषाधिकारी मनोज मीणा ने आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Wife's body found on the same bed where her husband had hanged himself—family devastated within three months
दौसा: मृतिका पिंकी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के महवा उपखंड की शिव कॉलोनी में रात जो हुआ, उसने पूरे महवा को सन्न कर दिया। 35 साल की पिंकी मीणा का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। इसी बेडरूम वाले घर में साढ़े तीन महीने पहले उसके पति उपकोषाधिकारी मनोज मीणा ने फंदा लगाकर जान दी थी। चार महीने में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया और आठ साल का मासूम सिद्धार्थ अनाथ हो गया।

विज्ञापन

घर में अकेली थी पिंकी
थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिंकी शाम को घर में अकेली थी। उसके पिता आठ साल के बेटे सिद्धार्थ को लेकर गांव चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने उसे बेडरूम में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।

विज्ञापन

इसी घर में पति ने भी दी थी जान
चार महीने पहले इसी मकान में मनोज मीणा (45) ने पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। मनोज सिकराय में उपकोषाधिकारी थे। मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था- पापा, मेरी मौत का जिम्मेदार अरुण आरटीएस लालपुर और उसका जीजा सोनू दोनों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट में भुसावर नायब तहसीलदार अरुण मीणा और उसके जीजा सोनू मीणा पर प्रताड़ना का आरोप था। तब परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया था। विधायक राजेंद्र मीणा और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हुआ था।



ये भी पढ़ें- राजस्थान: बालोतरा कोर्ट भवन की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट सख्त, आईआईटी जोधपुर के विशेषज्ञ करेंगे तकनीकी जांच

अब बेटा अनाथ
पिंकी की मौत ने परिवार पर दूसरा बड़ा पहाड़ तोड़ दिया है। पिता पहले ही दामाद को खो चुके थे, अब बेटी भी चली गई। घर में अब सिर्फ आठ साल के सिद्धार्थ की चीखें गूंज रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed