Dausa News: रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, बांदीकुई पुलिस पहचान में जुटी
Dausa News: दौसा जिले के बांदीकुई में दमगिरा पुलिया रेलवे लाइन के पास 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में ट्रेन हादसे की आशंका जताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई शहर में गुरुवार रात दमगिरा पुलिया रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शव को उप जिला अस्पताल बांदीकुई में रखवाया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम
थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दमगिरा पुलिया रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
आसपास के लोगों से कराई गई पहचान की कोशिश
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया ताकि पहचान होने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
पढ़ें- राजस्थान में रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': स्लीपर सेल बनकर जयपुर में की कारगुजारी, जाली दस्तावेजों से खड़ा किया नेटवर्क
ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
आसपास के क्षेत्रों में जुटाई जा रही जानकारी
युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X