सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Drug Traffickers Carrying ‘Mini Drug Factory’ on Bike Arrested After Police Interception in Hanumangarh

बाइक पर ‘नशे की फैक्टरी’ लेकर घूम रहे थे तस्कर: बीच रास्ते में मिल गई पुलिस; फिर पहुंच गये सलाखों के पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। पुलिस ने 4 हजार टपेंटाडोल और 2 हजार प्रीगेबालिन कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Drug Traffickers Carrying ‘Mini Drug Factory’ on Bike Arrested After Police Interception in Hanumangarh
पुलिस ने 25 लाख की नशीली दवाइयों के साथ पकड़े आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले में नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले में अब पारंपरिक मादक पदार्थों के अलावा 'प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स' (बिना डॉक्टर के पर्चे के न बिकने वाली दवाइयां) जैसे प्रेगाबालिन और टपेंटाडोल का अवैध नेटवर्क तेजी से पैर पसार रहा है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने एक संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को दबोचने में सफलता पाई है।


गश्त के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाउन थाना पुलिस की टीम इलाके में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर सकपका गए। संदेह होने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल को रुकवाया। जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त
पुलिस ने उनके पास से कुल छह हजार प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त कीं, जिनमें चार हजार टपेंटाडोल टैबलेट और दो हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र बनाने वाली लेक्चरर गिरफ्तार, लाखों रुपये फीस लेकर स्पेशल क्लास में बांटे पेपर

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पप्पू सिंह (निवासी रामसरा नारायण) और आकाशदीप सिंह (निवासी फतेहगढ़ ढलियां, हाल पंजाबी मोहल्ला, हनुमानगढ़ टाउन) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस खंगाल रही रिकार्ड
इस सफल ऑपरेशन में एसआई ज्योति, कांस्टेबल प्रहलाद और डीआर कांस्टेबल भीमसेन की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि इन प्रतिबंधित दवाइयों की इतनी बड़ी खेप आखिरकार कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस अवैध धंधे के पीछे एक बड़ा अंतरराज्यीय सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसके अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed