{"_id":"670892a7f84c43254c0c66f8","slug":"hanumangarh-news-hanumangarh-junction-police-action-the-youth-who-abducted-a-minor-taken-into-custody-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News : हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News : हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला युवक हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक अभियुक्त को जंक्शन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में पवन कुमार पुत्र बृजलाल कुम्हार (30) को गिरफ्तार कर बच्ची को गुजरात के सूरत से दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos
एसपी अरशद अली ने बताया कि 13 सितंबर को नाबालिग के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसकी नाबालिग बहन परीक्षा देने के लिए घर से कॉलेज गई थी, जो लौटकर नहीं आई। रिपोर्ट पर थाना हनुमानगढ़ जंक्शन ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएचओ सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई जसकरण सिंह मय स्टाफ की टीम गठित की गई। टीम ने लोगों से मिली सूचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को गुजरात के सूरत जिले में मोटी नारौली इलाके से सकुशल दस्तयाब किया और बाद में उसे विधिक कार्रवाई कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में आरोपी पवन कुमार को गिरफतार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। फिलहाल मामले में अनुसंधान जारी है।