सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Targeted Attack or Gang Rivalry Armed Miscreants Rain Bullets inside Mobile Shop one Killed

गैंगवार या आपसी रंजिश? दुकान पर बैठे युवकों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां: एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ के कलाना गांव में मोबाइल शॉप पर हुई फायरिंग में घायल युवक संदीप की हिसार में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी विशाल की तलाश में राजस्थान समेत कई जगह दबिश दी जा रही है।

Targeted Attack or Gang Rivalry Armed Miscreants Rain Bullets inside Mobile Shop one Killed
हनुमानगढ़ फायरिंग कांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र स्थित कलाना गांव में शुक्रवार शाम हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक संदीप की हिसार में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम भादरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं दूसरे घायल युवक मनीष का इलाज अभी हिसार के अस्पताल में जारी है।


मोबाइल शॉप पर बैठे युवकों पर बरसाईं गोलियां
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे कलाना गांव स्थित श्री श्याम मोबाइल शॉप पर बैठे संदीप और मनीष पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलाबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत भादरा के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा
फायरिंग के बाद 'विशाल हनुमानगढ़िया' नाम की सोशल मीडिया आईडी से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें घटना की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई। हालांकि कुछ समय बाद पोस्ट डिलीट होने की जानकारी भी सामने आई। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल के खिलाफ हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। घटना के समय उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रद्द हुई भर्ती तो हमें क्यों नहीं मौका? SI परीक्षा के नए नियमों पर भड़के लाखों युवा, RPSC के खिलाफ खोला मोर्चा

एसपी बोले- आरोपी को जल्द पकड़ेंगे
मामले की गंभीरता को देखते हुए हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा भादरा पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें राजस्थान और अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं।

एफआईआर दर्ज, कई जगह दबिश
मामले में घायल मनीष के चाचा ने भादरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में विशाल निवासी कलाना और अन्य युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपियों की लोकेशन राजस्थान से बाहर मिल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी गीता चौधरी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed