फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Weather Changes Amid Nautapa, Rain and Hailstorm Bring Relief; Farmers Fear Crop Damage

Hanumangarh News: नौतपा के बीच बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 28 May 2026 08:40 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:40 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Hanumangarh News: Weather Changes Amid Nautapa, Rain and Hailstorm Bring Relief; Farmers Fear Crop Damage
हनुमानगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम हनुमानगढ़ जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय सहित भादरा, संगरिया और आसपास के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, हालांकि दिनभर उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भी मौसम में हलचल देखने को मिली थी। सुबह करीब पांच बजे सतीपुरा क्षेत्र में करीब एक मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन जल्द ही बारिश थम गई। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई और दिन चढ़ने के साथ उमस अधिक महसूस होने लगी। दोपहर तक तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण सड़कें सूनी नजर आईं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: नेशनल हाईवे-52 पर डीजल चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 1090 लीटर डीजल जब्त, 6 ढाबा संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अगले दो दिन तक जिले में गर्मी का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। तेज गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।

शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं ग्रामीण इलाकों में हुई ओलावृष्टि से नरमा और सब्जी फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कहीं-कहीं तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed